Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-27

Tata Workers Bonus Meeting: जमशेदपुर में बोनस समझौते पर टाटा वर्कर्स यूनियन की अहम बैठक, एनएस ग्रेड कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस में टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस समझौते को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुनू ने की।

बैठक के दौरान ज्यादातर पदाधिकारी पुराने फॉर्मूले के तहत ही बोनस समझौता करने के पक्ष में दिखे। लेकिन इसी बीच यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी ने एनएस ग्रेड कर्मचारियों का मुद्दा उठाकर बहस छेड़ दी।

संजीव तिवारी ने कहा कि एनएस ग्रेड कर्मचारियों का वेतन उनकी अपेक्षा से कम है, जिसके कारण उन्हें बोनस में भी नुकसान होता है। इस स्थिति की भरपाई यूनियन को करनी होगी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यूनियन अध्यक्ष और महामंत्री तत्काल टाटा स्टील प्रबंधन से बात कर इस मुद्दे का समाधान निकालें और कर्मचारियों को उनका हक दिलाएँ।

इस दौरान एनएस ग्रेड कर्मचारियों को बोनस के अलावा अतिरिक्त पैकेज देने की भी मांग सामने आई। हालांकि, यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुनू ने साफ़ कहा कि किसी एक ग्रेड को अलग से पैकेज देना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

इस पर सहायक सचिव नितेश राज ने अपनी बात रखी और  अध्यक्ष से आग्रह किया कि वह इस मामले पर प्रबंधन से बातचीत करें। उनका कहना था कि समाधान केवल टाटा स्टील अधिकारियों से बात करने के बाद ही निकल पाएगा।

काफी देर तक चर्चा चलने के बाद यूनियन अध्यक्ष समेत अन्य शीर्ष पदाधिकारी मैनेजमेंट से मिलने के लिए रवाना हो गए।

Weather