Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-27

Adityapur Bhumi Puja: आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी में दुर्गा पूजा पंडाल की भूमि पूजा, काली पूजा भी धूमधाम से मनाने की तैयारी

Adityapur: आदित्यपुर के रेलवे कॉलोनी स्थित श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा एवं काली पूजा रेलवे समिति ने गणेश पूजा के शुभ अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल की भूमि पूजा संपन्न की। भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के सदस्य और कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. पी.के. सिंह, संरक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा, अध्यक्ष श्री विजय कुमार कुंडू सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई और आगामी दुर्गा पूजा उत्सव की सफलता की कामना की गई।

समिति के सदस्यों ने भूमि पूजन के बाद बैठक कर पूजा की तैयारियों की समीक्षा की और इस बार की भव्यता को और बढ़ाने पर विचार किया। बताया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के साथ-साथ काली पूजा भी पूरे उत्साह और धूमधाम से आयोजित की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !