Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-27

Jamshedpur Job Scam: जमशेदपुर में फर्जी नौकरी घोटाले का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 179 युवक-युवतियों को बनाकर रखा गया था बंधक

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने घाटशिला थाना क्षेत्र में चल रहे बड़े फर्जी नौकरी घोटाले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को मिली गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में गठित टीम ने संयुक्त छापेमारी की।


जांच में खुलासा हुआ कि बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर 25,000 रुपये वसूले जा रहे थे। युवाओं पर नेटवर्क मार्केटिंग में जुड़ने का दबाव बनाया जाता था, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और उन्हें घर जाने तक नहीं दिया जाता था।


पुलिस ने पाटशिला, बाना और मउभंडार ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर फर्जी कंपनी एमएस. रिया एंटरप्राइजेस (लालडीह दहीगोड़ा, थाना घाटशिला) को सीज कर दिया। मौके से 103 युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया और एक अन्य व्यक्ति को मारपीट के आरोप में पकड़ा गया। कुल 179 युवक-युवतियां (छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के निवासी) फर्जी नौकरी के नाम पर किराए के मकानों में बंधक बनाकर रखे गए थे। पुलिस अब उन्हें उनके घर भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

गिरफ्तार अपराधियों में रोमेन्ट कुमार (28), मोहन कुमार राणा, शिवम कुमार सिंह और कुलदीप सिंह (34) शामिल हैं। वहीं, मुख्य सरगना राजू यादव, सुनिल यादव, राहुल रंजन, अनिल और रवि चौहान सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी अभियान जारी है।

इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस इसे नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी का बड़ा रैकेट मान रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !