Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-27

Babulal Marandi: झारखंड की डेमोग्राफी पर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता, कहा- आदिवासी समाज पर सबसे बड़ा असर

Babulal Marandi: रांची में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा राजधानी रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया एवं इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड के डेमोग्राफी में तेजी से हो रहे बदलाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड के कई जिलों के मतदाताओं से जुड़े आंकड़ों को सामने रखते हुए कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से झारखंड के अलग-अलग जिलों में बांग्लादेशी रोहिंग्याओं को बसाया जा रहा है। 

इसके लिए उनका जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेज बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डेमोग्राफी में आए बदलाव और विदेशी लोगों को झारखंड का मतदाता बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगनी चाहिए। चुनाव आयोग से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भी एसआईआर कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के एक-एक मतदाता का फिजिकल वेरिफिकेशन होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जरूरत पड़े तो विदेशी मतदाताओं की पहचान के लिए एसआईआर से भी अधिक मजबूत प्रकिया को अपनाना चाहिए। 

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डेमोग्राफी में आए बदलाव से देश की अखंडता और सुरक्षा पर खतरा बनता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो झारखंड में हो रहे बदलाव का व्यापक असर पड़ रहा है लेकिन सबसे ज्यादा इसका खामियाजा आदिवासी समाज को उठाना पड़ रहा है। झारखंड में आदिवासी आबादी लगातार घट रही है।
Weather