Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-28

Jamshedpur Mercy Hospital: जमशेदपुर में मर्सी अस्पताल के पास स्कूटी बनी आग का गोला, देखते ही देखते जलकर राख

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल के पास सोमवार की शाम एक स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। चंद मिनटों में ही पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी मालिक विजय मुंडा ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। तब ही रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप से 2 लीटर पेट्रोल भरवाया। लेकिन मर्सी अस्पताल के पास गाड़ी अचानक रुक गई। लगातार स्टार्ट करने की कोशिश के दौरान स्पार्क हुआ और गाड़ी में आग लग गई।

चालक और स्थानीय लोगों ने मिट्टी व बालू डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की फिर पास ही मौजूद पुलिस गाड़ी ने भी मदद की, लेकिन प्रयास नाकाम रहा। सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, किन्तु तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !