Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-30

Jharkhand Ganesh Pooja Special: पाकुड़ रेलवे मैदान में गणपति महोत्सव का रंगारंग नृत्य महा मुकाबला, जहां 43 टीमों की प्रतिभा ने देर रात तक बांधा समां

Jharkhand Ganesh Pooja Special: सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित 27 वें गणपति महोत्सव के तीसरे दिवस पर नृत्य प्रतियोगिता का अंतिम महा मुकाबला देर रात तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी युवा नेता अजहर इस्लाम ने भाग लिया। 



इस रोमांचक प्रतियोगिता में 43 टीमों ने अपनी जगह बनाई, जिसमें अंतिम महा मुकाबले में 16 प्रतिभागी सफल रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में संजु जयसवाल व संगीतज्ञ शंकरलाल साह ने इस रोमांचक मुकाबले का निर्णय दिया एवं उद्घोषक कैलाश मध्यान्ह के मनमोहक मंच संचालन ने दर्शकों को और मंत्रमुग्ध कर दिया।  

 जिन विजेताओं ने प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया, उसमें युगल जोड़ी में प्रथम स्थान सुमन व दिया और राज द्वितीय अकरो एवं रोशन तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया अनिशा और रिया ने। वही समूह डांस में प्रथम स्थान स्ट्रीट डांस ग्रुप,द्वितीय स्थान एस एन डान्स ग्रुप तथा तीसरे स्थान बी2 डान्स ग्रुप ने कब्जा जमाया। जुनियर डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयशा खातुन (मुरारोई) प्राप्त किया दूसरे स्थान पर अमाया तिवारी तथा तीसरे स्थान पर तनीषा साहा ने अपना कब्जा जमाया,सीनियर में अपना पहला स्थान शंकर भगत (मालदा) दूसरा स्थान पश्चिम बंगाल के मुरारोई से आए प्रतिभागी जय प्रमाणिक तथा तीसरा स्थान सोनु बसफेयर (मुर्शिदाबाद)ने हासिल किया।

मध्य रात्रि तक चले इस अंतिम महा मुकाबले का निर्णय लेना निर्णायक मंडली के लिए भी कठिन रहा दर्शकों में भी उत्साह कम नहीं हो रहा था। साथ ही लोकल फोर वोकल को प्रोत्साहित करते हुए यहां के गायक कलाकारों ने भी इस कार्यक्रम में समा बांधा जिसमें नील मंडल, मधुसुदन मंडल ने अपने गायन ने दर्शकों का मन मोह लिया।

इन सभी विजय प्रतिभागियों को समाजसेवी सह युवा नेता अजहर इस्लाम, ईआरएमयू के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव संजय कुमार ओझा, प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ रमेश भगत, कनिय अभियंता(संकेत) रणधीर कुमार, निर्णायक शंकर लाल शाह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी अजहर इस्लाम ने कहा कि पिछले 27 सालों से अनवरत चली आ रही गणेश पूजा के इस भव्य आयोजन ने समाज को एकजुट करने का काम किया है. गणेश पूजा समिति और खासकर हिसाबी राय जी ने इस पूजा के आयोजन से समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है।

 भगवान गणेश ना सिर्फ हमारे पूज्य हैं बल्कि जीवन दर्शक भी हैं. इस पूजा उत्सव को और भव्य रूप से आयोजित करने में हमारा सहयोग आगे भी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्कृतिक प्रतियोगिता में जितने भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं, और जो विजेता बने हैं वो बाकियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संस्थापक हिसाबी राय अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी,सचिव अजीत मंगल तनमय पोद्दार राणा शुक्ला संजय कुमार राय पिंटू हाजरा ओमप्रकाश नाथ लाल्टू भौमिक अविनाश पंडित मनीष कुमार सिंह अमन भगत अंकित शर्मा अंशु राज बिट्टू राय अंकित मंडल निर्भय सिंह जितेश राजा रवि पटवा सादेकुल आलम रतुल दे अभिषेक कुमार मोनी सिंह रंजीत राम बिट्टू राय दिनेश अंकित शर्मा नितिन मंडल संजय मंडल सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !