Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-30

Golmuri Husband Wife Controversy: पति हुआ हैवान, पत्नी के देह व्यापार मना करने पर किया ऐसा हस्र की आपकी भी रूह कांप जाएगी, पढ़िए पूरी खबर

Golmuri Husband Wife Controversy: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के ट्यूलाडूंगरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी को देह व्यापार में धकेलने में नाकाम रहने पर पति आकाश कांत लाल ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को परिजनों ने लहूलुहान अवस्था में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है।

 पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर आकाश कांत लाल से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही उसे पता चला कि आकाश और उसका परिवार देह व्यापार के धंधे में संलिप्त है।

 पति आकाश ने महिला को चाईबासा ले जाकर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया, लेकिन उसने इसका कड़ा विरोध किया और वापस आ गई। इसी बात से नाराज आकाश ने महिला को कमरे में बंद कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

 बीते दिन आकाश ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए चाकू से मुंह, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। महिला ने परिजनों के साथ गोलमुरी थाना पहुंचकर पति आकाश कांत लाल समेत सास-ससुर के खिलाफ देह व्यापार कराने और जानलेवा हमला करने का लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। महिला ने पुलिस और प्रशासन से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है उन्होंने महिला को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ कर उसके किए की सजा दी जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !