Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-30

Saraikela Disha Meeting: सरायकेला में दिशा बैठक केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने दिए बड़े निर्देश, ट्रांसफार्मर बदलने, सड़क दुरुस्ती, अस्पताल में डायलिसिस सेवा और हाथी उत्पात से सुरक्षा पर खास जोर

Saraikela Disha Meeting: सरायकेला जिला मुख्यालय सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी "दिशा" की बैठक संपन्न हुई, बैठक में बतौर मुख्य अतिथि रांची लोकसभा के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित जिले के तमाम जनप्रतिनिधि एवं तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, बैठक में जिले के विकास से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 लगभग 4 घंटे चले मैराथन बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि आगामी नवरात्रि से पूर्व जिले के सभी खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने एवं जर्जर हो चुके सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा तीन सड़कों में अनियमितता के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं, 15 दिनों के भीतर इसकी जांच रिपोर्ट मांगी गई है, उन्होंने बताया कि चांडिल अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस की सेवा जल्द शुरू करने का निर्देश उपायुक्त को दिया गया है।

 पितकी रेलवे ओवर ब्रिज़ मार्च तक पूरा होने की बात उन्होंने कही, वहीं हाथियों से हुए नुकसान का मुआवजा एवं हाथियों के प्रकोप से सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो इसको लेकर वन विभाग को विशेष निर्देश देने की बात उन्होंने कही, रक्षा राज्य मंत्री ने लोगों से स्वदेशी अपने की अपील की साथ ही पदाधिकारियों को अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है।

 उन्होंने कहा कि इतने विपरीत परिस्थितियों में भी देश का जीडीपी इस तिमाही में 7.6 है जो काबिल- ए- तारीफ है. रक्षा राज्य मंत्री ने जलापूर्ति, वेस्ट मैनेजमेंट, सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी दिशा की बैठक में चर्चा होने और अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही, उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. खासकर भ्रष्टाचार के मामले में कोई मरववत नहीं की जाएगी, इससे पूर्व रक्षा राज्य मंत्री सहित सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !