Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-31

Chaibasa News: चाईबासा के दोपाई गांव में पुलिया के नीचे मिला वृद्ध का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के खूंटपानी के पान्ड्राशाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत दोपाई गांव से पुलिस ने रविवार को एक वृद्ध का शव बरामद किया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है।

 मिली जानकारी के अनुसार दोपाई पंचायत के दोपाई गांव में कुछ लोग बकरी चरा रहे थे। इस दौरान लोगों की नजर आरसीसी पुलिया के नीचे पड़े वृद्ध व्यक्ति मंगता तियु के शव पर पर गई जिनकी उम्र 64 वर्ष है। इसके बाद शव होने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। साथ ही लोगों की भीड़ भी जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पान्ड्राशाली ओपी पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मृणाल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने बताया कि  मृतक दोपाई गांव का रहने वाला है। शव को पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। पुलिस सभी बिंन्दुओ पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !