Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-01

Ranchi Flight Schedule Change: फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रीगण ध्यान दे, रांची में कई विमानों के समय सारणी में हुआ बदलाव, जाने नया शेड्यूल

रांची: सितंबर महीने में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कुल 24 विमानों का परिचालन होगा। इनमें पांच बेंगलुरु, सात दिल्ली, दो भुवनेश्वर, दो हैदराबाद, तीन मुंबई, तीन कोलकाता के साथ पटना और पुणे के लिए सीधी उड़ानें शामिल हैं। इन उड़ानों में इंडिगो की 16 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 8 सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि 1 से 30 सितंबर तक कई उड़ानों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक बदलाव किए गए हैं। इनमें 5 मिनट से लेकर आधे घंटे तक का अंतर होगा। यात्रियों को नई समय सारिणी के अनुसार ही अपनी यात्रा योजना बनाने की सलाह दी गई है।

 नई समय सारिणी: 

इंडिगो कोलकाता-रांची-कोलकाता : आगमन 7:20, प्रस्थान 7:40

इंडिगो पुणे-रांची-बेंगलुरु : आगमन 8:05, प्रस्थान 8:40

एयर इंडिया मुंबई-रांची-मुंबई : आगमन 8:15, प्रस्थान 8:45

इंडिगो दिल्ली-रांची-दिल्ली : आगमन 9:10, प्रस्थान 9:40

एयर इंडिया बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु : आगमन 9:45, प्रस्थान 10:15

एयर इंडिया दिल्ली-रांची-दिल्ली : आगमन 9:55, प्रस्थान 10:25

इंडिगो हैदराबाद-रांची-हैदराबाद : आगमन 10:25, प्रस्थान 10:55

इंडिगो मुंबई-रांची-मुंबई : आगमन 11:00, प्रस्थान 11:55

इंडिगो पटना-रांची-कोलकाता : आगमन 11:55, प्रस्थान 12:25

एयर इंडिया दिल्ली-रांची-दिल्ली : आगमन 13:25, प्रस्थान 13:55

इंडिगो दिल्ली-रांची-दिल्ली : आगमन 14:45, प्रस्थान 15:15

इंडिगो कोलकाता-रांची-पटना : आगमन 15:05, प्रस्थान 15:35

इंडिगो बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु : आगमन 15:50, प्रस्थान 16:20

एयर इंडिया मुंबई-रांची-मुंबई : आगमन 16:00, प्रस्थान 16:30

एयर इंडिया दिल्ली-रांची-दिल्ली : आगमन 16:30, प्रस्थान 17:00

इंडिगो अहमदाबाद-रांची-अहमदाबाद : आगमन 16:25, प्रस्थान 17:00

इंडिगो भुवनेश्वर-रांची-भुवनेश्वर : आगमन 19:10, प्रस्थान 19:30

इंडिगो कोलकाता-रांची-कोलकाता : आगमन 20:45, प्रस्थान 21:05

इंडिगो हैदराबाद-रांची-हैदराबाद : आगमन 20:30, प्रस्थान 21:00


यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले एयरलाइन या एयरपोर्ट की वेबसाइट से  जानकारी अवश्य प्राप्त करें

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !