• 2025-09-02

Hi-tech, Patrolling In Jamshedpur:जमशेदपुर पुलिस होगी हाईटेक,हाई स्पीड बाइकों पर पेट्रोलिंग, कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग

Hi-tech, Patrolling In Jamshedpur:जमशेदपुर भी बन रहा है हाईटेक बनने की दिशा में एक नया कदम,जहां अब त्योहार पहले गली मोहल्ले में पेट्रोलिंग व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए जवानों को हाईं स्पीड बाइक दी जा रही है। जानकारी के अनुसार अब तक जिला मुख्यालय में 70 नई बाइक आ गई है। सभी नई बाईकों जीपीएस सिस्टम, रेडियम स्पेशल हॉर्न लगाया जा रहा है। जमशेदपुर की जनता को भी बड़ी राहत

आपको बताए कि इसका निगरानी कंट्रोल रूम से किया जायेगा, और निर्देश भी वही से दिया जाएगा।इस नई पहल से जाम और लूट छिनतई जैसी समस्याओं पर लगाम लगाया जा सकता है। जमशेदपुर शहर में लुट और छिनतई की कई सारे मामले आए दिन आते रहते है।इसके अलावा शहर में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की है। बड़े वाहन के कारण पुलिस वहां पहुंच नहीं पाती,लेकिन अब हाईं स्पीड बाइक से पुलिस मौके पर आसानी से पहुंच सकती है। इसके अलावा गली मोहल्ले में नशेड़ियों का जमावड़ा और क्राइम पर लगाम लगाया जा सकता है।वही हाई स्पीड बाइक से पुलिस आसानी से स्पॉट पर पहुंच सकते है।इस पहल से जमशेदपुर की जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी।