Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-03

Jamshedpur News: मानगो गांधी मैदान से धतकीडीह तक निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Jamshedpur: जमशेदपुर में ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर 5 सितंबर को निकल जाने वाले जुलूस ए मोहम्मदी की तैयारी में शहर के सभी उलेमा जुटे हुए हैं जहां जुलूस में डीजे एवं ट्रेलर पर लगी पाबंदी बरकरार है इस जुलूस में मुस्लिम समाज के लाखों लोग शामिल होंगे।

धतकीडीह मदरसा फैजुल उलूम में तंजीम अहल-ए-सुन्नत व जमात के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जुलूस-ए-मोहम्मदी के संबंध में जानकारी दी गई जहां मीडिया से बात करते हुए तंजीम के उपाध्यक्ष फरहान उल ओहोदा ने कहा कि 5 सितंबर की सुबह 8:00 बजे मानगो के गांधी मैदान से जुलूस ए मोहम्मदी की शुरुआत होगी जहां जुलूस में शहर के सभी उलेमाओं के कयादत में निकलेगा, जुलूस साकची आमबागान मैदान होते हुए। धतकीडीह सेंट्रल मैदान पर आकर समाप्त होगा जहां उलेमाओं की तकरीर सुनने के लिए लाखों लोग मौजूद रहेंगे, जुलूस के दौरान दूसरे गैर मुल्क की झंडे का इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगाई गई है, जहां जुलूस के दौरान कई तंजीम के लोग जगह-जगह पर लंगर का इंतजाम कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !