Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-06

Maiya Samman Yojana Jharkhand: झारखंड सरकार की माईयां सम्मान योजना से हटाए गए 4.54 लाख महिलाओं के नाम, जाने वजह


Ranchi : झारखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस योजना की लाभुक सूची से करीब 4 लाख 54 हजार महिलाओं के नाम हटा दिए गए हैं। शुरुआत में इस योजना के तहत लगभग 55 लाख 10 हजार महिलाएं शामिल थीं, लेकिन जुलाई 2025 तक यह संख्या घटकर 50 लाख 65 हजार रह गई है।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नाम हटाने के पीछे कई कारण हैं। सबसे पहले, वे महिलाएं जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उन्हें योजना की पात्रता से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा, जिन लाभार्थियों का आधार सीडिंग पूरा नहीं हुआ, यानी उनका आधार कार्ड बैंक खातों या सरकारी डाटाबेस से लिंक नहीं हो पाया है, उन्हें भी लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। साथ ही, जिन महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम भी लाभुक सूची से हटा दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि यह कदम डाटा शुद्धिकरण और योजना को वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तव में जरूरतमंद और योग्य महिलाओं को ही मिले।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !