Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-06

Jamshedpur News: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर मिला “श्रेष्ठ शाखा” सम्मान

Jamshedpur: दिल्ली में आयोजित अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन में जमशेदपुर की साकची शाखा को पूरे देश की “श्रेष्ठ शाखा” के सम्मान से नवाजा गया। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल सम्मेलन के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हुई है, बल्कि पूरे जमशेदपुर और झारखंड का मान भी बढ़ा दिया है।
इस अधिवेशन में साकची शाखा की ओर से अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महासचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक पारीक ने हिस्सा लिया।

सम्मान प्राप्त करने पर शाखा अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा— “यह सम्मान केवल हमारी शाखा का ही नहीं बल्कि पूरे साकची का सम्मान है। यह उपलब्धि सभी सदस्यों की एकजुटता और निस्वार्थ सेवा भावना का नतीजा है।”

शाखा कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने इस पुरस्कार को साकची शाखा के सभी पूर्व अध्यक्षों और पदाधिकारियों को समर्पित करते हुए कहा— “आज हमारे कार्यों की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। साकची शाखा झारखंड प्रांत की सबसे बड़ी और सबसे सक्रिय शाखा है। यह पुरस्कार हमारी मेहनत और समर्पण का परिणाम है और हमें अपने लक्ष्यों की ओर और अधिक प्रेरित करेगा।”

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी। तब से यह संगठन लगातार सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में अग्रणी रहा है। शाखा मारवाड़ी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने, सामाजिक उत्थान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।

अधिवेशन में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया, राष्ट्रीय महासचिव कैलाशपति तोदी और नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन गोयनका मंचासीन रहे।

इस उपलब्धि पर कमल किशोर अग्रवाल और संदीप मुरारका ने शुभकामनाएं देते हुए कहा— “मारवाड़ी सम्मेलन साकची को राष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिलने से पूरे जमशेदपुर का गौरव बढ़ा है। इस सफलता के लिए वर्तमान पदाधिकारी— अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महासचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी के साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश कांवटिया और महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी भी बधाई के पात्र हैं।”

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !