Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-07

Adityapur News: आदित्यपुर में आनंदपुर के ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर (वनडीह) वार्ड संख्या 1 के ग्रामीणों ने अवैध वसूली के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। लिखित शिकायत के अनुसार कुछ युवक मंदिर निर्माण के नाम पर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं।आरोपियों में प्रकाश चालक, सुखीगम चालक, मोहन सरदार और लकरबीचरण सरदार के नाम शामिल हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उनसे ₹5000 की रंगदारी मांगी जा रही है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए देना संभव नहीं है। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट, रास्ता रोकने, बिजली कनेक्शन काटने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने आदित्यपुर थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में 100 से अधिक पुरुष और महिला ग्रामीणों ने थाने में उपस्थित होकर अपनी बात रखी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीना चाहते हैं और अवैध वसूली के खिलाफ हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !