Lunar Eclipse: जानिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव कब से कब तक रहेगा, चंद्र ग्रहण के दौरान जमशेदपुर के मंदिरों में दर्शन-पूजन बंद, श्रद्धालुओं को दी गई सावधानियां
Lunar Eclipse: जानिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव कब से कब तक रहेगा, चंद्र ग्रहण के दौरान जमशेदपुर के मंदिरों में दर्शन-पूजन बंद, श्रद्धालुओं को दी गई सावधानियां
Jamshedpur: आज 7 सितंबर को विशेष खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसके चलते सभी प्रमुख मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, पाठ, पूजा और भक्तों के दर्शन को घंटे पहले समाप्त कर दिया गया है। चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानियां बरतने और शुभ-अशुभ प्रभाव रहता है।
चंद्र ग्रहण आज 09:57 से प्रारंभ होकर लगभग 01:26 बजे तक चलेगा। इस दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच ऐसा संरेखण बनता है कि पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर आ जाती है। इस खगोलीय घटना के चलते पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार धार्मिक स्थलों पर विशेष पवित्रता और सावधानियां बरतने की आवश्यकता मानी जाती है।
सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और पाठ कार्यक्रम निर्धारित समय से पूर्व बंद कर दिए गए। भक्तों को बताया गया कि ग्रहण काल के दौरान मंदिर परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही, मंदिरों में लगे प्रसाद वितरण और अन्य धार्मिक गतिविधियां भी ग्रहण शुरू होने से पूर्व समाप्त कर दी गईं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान, भोजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान विशेष नियमों के तहत किए जाते हैं। ग्रहण के समय शुभ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ग्रहण काल में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा आस्था रखने वाले लोगों को ग्रहण के समय मंत्र जप, ध्यान एवं पूजा करने की परंपरा का पालन करने की बात भी कही गई है।