Chandargarahan2025:आज रविवार यानी 7 सितंबर 2025 को इस साल का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लग रहा है, जिसे बल्ड मून भी कहा जाता है।जहां ये ग्रहण आज रात को 9 बजकर 58 मिनट से शुरू हो चुका है और रात बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसलिए आज के चंद्र ग्रहण को साल का सबसे लंबा ग्रहण माना जा रहा है।बता दे आज का चंद्रग्रहण कई मायनों में महत्वपूर्ण है,वही इस चंद्रग्रहण का असर भारत के साथ साथ दूसरे दूसरे देशों में भी देखने को मिलेगा।
जाने कितने देर तक रहेगा ग्रहण
इस ग्रहण को लेकर बाते ये भी सामने आ रही है कि गर्भवती महिलाओं को इस समय अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।वही कृषि क्षेत्र के लोगों को उन्नति होगी।वही हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जब ग्रहण लगता है ,तब लोगों को राशि अनुसार मंत्रों का जाप करना चाहिए।आज देश में दिल्ली, चंडीगढ़, हैदराबाद, मुंबई सहित कई शहरों में ग्रहण दिखाई देगा। वही सूतक काल दिन से ही लग गया है और तब से ही सारे मंदिरों के कपट को बंद कर दिया गया है।आज का ग्रहण पूरे 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा।
पढ़े आखिर क्यों लगता है चंद्रग्रहण
वैज्ञानिकों के अनुसार जब पृथ्वी अपनी कक्षा में घूमते हुए सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पातीं। इस कारण पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और वह लालिमा लिए दिखाई देता है। यही लालिमा वाले चांद को चंद्रग्रहण कहा जाता है ।साथ ही बता दे कि अगला पूर्ण चंद्रग्रहण दो मार्च 2026 होगा, और इसके बाद 31 दिसंबर 2028 में बड़ा चंद्रग्रहण लगेगा।