Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-08

Renovation Of Hanuman Temple :मानगो के संकोसाई रोड स्थित हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार, छत की डलाई कार्य प्रारंभ, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Jamshedpur News:जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित संकोसाई रोड नंबर एक पर स्थित श्री श्री 108 हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य के तहत रविवार से मंदिर की छत की डलाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।जहां आज इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।मंदिर परिसर में स्थानीय श्रद्धालु और समिति के सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य की सफलता की कामना की।

मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का बनेगा दीप 

पूजा अर्चना के बाद नेचुरल स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष राज गुप्ता ने कहा, आज की यह ढलाई सिर्फ सीमेंट और पत्थर की नहीं, बल्कि श्रद्धा और समाज की भावनाओं की नींव है। यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था का दीप बनेगा।समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इस पुण्य कार्य में सहयोग की अपील की।जितने भी लोग मौके पर मौजूद थे सभी में आस्था और भक्ति का भाव देखने को मिला।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !