Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-08

Jamshedpur News:पूर्वी सिंहभूम में 15 सितंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 5.69 लाख बच्चों को मिलेगी दवा

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में 15 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। वहीं, छूटे हुए बच्चों के लिए 19 सितंबर को मॉप-अप दिवस मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा, डीएसई आशीष पांडेय, एमओआईसी, सीडीपीओ समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 5,69,393 बच्चों और किशोरों को अल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दवा का वितरण सरकारी व निजी स्कूलों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, अन्य प्रशिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाएगा।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृमि निवारण कार्यक्रम बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर और पोषण स्थिति को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि नियमित अंतराल पर अल्बेंडाजोल का सेवन कर डिवार्मिंग किया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग और सहयोगी एनजीओ को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एएनएम, सहिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दवा वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और लक्षित वर्ग तक दवा की पहुँच सुनिश्चित करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !