Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-09

Giridih Suicide Attempt: गिरिडीह में हुए डबल मर्डर कांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में फंदे से लटकने की कोशिश के बाद घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर कांड का मुख्य आरोपी श्रीकांत चौधरी ने मंगलवार को पुलिस हिरासत में आत्महत्या करने का किया प्रयास। आरोपी ने सुतरी का फंदा बनाकर लटकने आत्महत्या करने की कोशिश की। जिससे  उसके गले में गहरे जख्म बन गए। घटना थाना लॉकअप में हुई, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा तफरी मच गई।

खून से लथपथ आरोपी को पुलिसकर्मियों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी गर्दन पर गहरे जख्म हैं और हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। श्रीकांत को डबल मर्डर केस के बाद सख्त अभिरक्षा में रखा गया था।

आपको बता दे कि श्रीकांत चौधरी पर गावां थाना क्षेत्र के नीमाडीह में दो ‎महिलाओं की गला दबाकर हत्या ‎करने का आरोप है। दोनों के शव घर से करीब चार ‎किलोमीटर दूर जंगल से बरामद ‎किए गए थे। पूरे मामले का खुलासा कॉल डिटेल के आधार पर‎ हुआ।

सोमवार को सोनी देवी की मां ने गावां थाना‎ में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराते हुए खरसान‎ निवासी श्रीकांत चौधरी पर हत्या की आशंका ‎जाहिर की। साथ ही उन्होंने पुलिस को सोनी का ‎मोबाइल फोन देकर जांच की मांग की।

पुलिस ने‎ कॉल डिटेल के आधार पर श्रीकांत चौधरी को‎ हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसके  बाद ‎पुलिस ने श्रीकांत के निशानदेही पर महिला के घर ‎से 4 किलोमीटर दूर स्थित जंगल में गोलगो पहाड़ी ‎से महिलाओं का शव बरामद किया।

राजेन्द्र प्रसाद, एसडीपीओ, खोरीमहुआ ने बताया कि आरोपी ने  धारदार हथियार से गला नहीं रेता, बल्कि चौकीदार की अनुपस्थिति में गला में सुतरी का फंदा डाल कर लटक गया।इस दौरान जब उसे फंदे से नीचे उतारा गया तो उसका गला कट गया। उसे गिरिडीह सदर अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज चल रहा है। 

इधर आरोपी की मौत की पुष्टि करते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर राजेश चंद्रा ने बताया कि मृतक स्थिति गंभीर है।  उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया, किन्तु उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !