Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-11

Jamshedpur Inspectors Transfer: पूर्वी सिंहभूम में 10 थाना प्रभारी का तबादला, कई थानों के बदले गए प्रभारी, देखें पूरी सूची

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के 10 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है।


इस तबादले के तहत बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को मुसाबनी अंचल निरीक्षक बनाया गया है। वहीं सोनारी थाना प्रभारी सरयू आनंद और गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार को साइबर अपराध थाना जमशेदपुर भेजा गया है।


कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को बिष्टुपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। मानगो यातायात थाना प्रभारी बंधन भगत को साइबर अपराध थाना जमशेदपुर भेजा गया है। जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी मधुसूदन दे को सोनारी थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा साइबर अपराध थाना में पदस्थापित प्रवेश चंद्र सिन्हा को कदमा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं साइबर अपराध थाना के संजय सुमन को गोलमुरी थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है।

साइबर अपराध थाना के हरिऔध करमाली को मानगो यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं संजय जनक मूर्ति को जुगसलाई यातायात थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिले में इस तबादले को पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Weather