Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-11

TMH: टाटा मुख्य अस्पताल के कर्मचारियों को मिलेगा 13% बोनस, 192 सदस्यों को अधिकतम 50,342 रुपये तक का लाभ

Jamshedpur: जमशेदपुर के टाटा स्टील के अंतर्गत संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अस्पताल में काम करने वाली टाटा मेन हॉस्पिटल इंप्लाइज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के कर्मचारियों को इस साल 13 प्रतिशत बोनस मिलेगा। प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस को लेकर समझौता हो गया है।

सोसाइटी के कुल 192 सदस्य हैं। इन्हें इस साल हुए मुनाफे के आधार पर बोनस और डिविडेंड दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सोसाइटी को इस साल 4 लाख 18 हजार 836 रुपये का मुनाफा हुआ है। इसी लाभ के आधार पर बोनस तय किया गया है। कर्मचारियों को 11 प्रतिशत डिविडेंड के साथ कुल 13 प्रतिशत बोनस मिलेगा।

समझौते के तहत सोसाइटी के कर्मचारियों को अधिकतम 50,342 रुपये बोनस के रूप में दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज की जीएम डॉ. विनिता सिंह ने हस्ताक्षर किए। वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुनटु) और महामंत्री सतीश सिंह ने अपने हस्ताक्षर किए। इस दौरान अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

बोनस समझौते की घोषणा के बाद से ही अस्पताल के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे उन्हें त्योहारी सीजन में आर्थिक सहारा मिलेगा। वहीं, यूनियन नेताओं ने प्रबंधन का आभार जताया और कहा कि आगे भी कर्मचारियों के हित में ऐसे समझौते होते रहेंगे। इस समझौते के बाद से कर्मचारियों में विश्वास बढ़ा है।
Weather