Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Bihar News : जस्टिस पी. बी. बंजथरी होंगे पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश

Bihar News: आंदोलन की धरती बिहार में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. यह बदलाव बिहार की न्यायिक व्यवस्था में होने वाला है. पटना हाई कोर्ट को अब जल्द ही नया मुख्य न्यायधीश मिलने वाला है. खबर है कि केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने मुख्य न्यायधीश के लिए पवन कुमार भिम्प्पा बंजथरी के नाम की सिफारिश कर दी है. केंद्र सरकार की मुहर लगते ही बंजथरी पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश बन जाएंगे. 

पिछले महीने हुई थी कार्यकारी मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायधीश बिपुल एम. पंचोली को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया. इसके बाद 27 अगस्त को कानून मंत्रालय ने जस्टिस पी. बी. बंजथरी को पटना हाई कोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया और अब कोलेजियम ने मुख्य न्यायधीश की नियुक्ति के लिए उनके ही नाम को मंजूरी दे दी है. 

बता दें कि जस्टिस पी. बी. बंजथरी इमानदार, सटीक समझ और मजबूत तर्क के लिए जाने जाते है. उनकी नियुक्ति से बिहार की न्यायव्यवस्था और मजबूत होगी. वहीं जस्टिस बंजथरी करीब 2 महीने पटना हाई कोर्ट में मुख्य न्यायधीश के रूप में कार्य करेंगे. वे 22 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत हो जाएंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !