Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Purnima Sahu: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिव्यांग जनों को भेंट की व्हीलचेयर, संवेदनशील पहल के लिए दिव्यांगजनों ने जताया आभार

Jamshedpur: विधायक पूर्णिमा साहू लगातार अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों और विशेषकर दिव्यांगजनों की सुविधा को प्राथमिकता देती रही हैं। चाहे उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराना हो, स्वास्थ्य सुविधा दिलाना हो या किसी भी प्रकार की सामाजिक मदद, वे हर स्तर पर तत्परता से आगे आती हैं। इसी क्रम में, साकची पूर्वी एवं बिरसानगर क्षेत्र के दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर भेंट कर उन्होंने एक बार फिर अपने मानवीय दृष्टिकोण का परिचय दिया। 
शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में क्षेत्र के दो दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बिरसानगर निवासी मिंटू मंडल और नेहरू कॉलोनी की 15 वर्षीय दिव्यांग बालिका पीटू बाग को व्हीलचेयर सौंपते हुए कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं उनके कठिन जीवन में गिलहरी योगदान देकर उनकी थोड़ी सहायता कर पाई।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी सुविधा व सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आशा जताई कि व्हीलचेयर मिलने से लाभार्थियों का जीवन सुगम होगा और वे अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर पाएंगे।

इस दौरान साकची पूर्वी के भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, बिरसानगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष बोलटू सरकार व अन्य मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !