Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए, कल्याण विभाग, पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षात्मक बैठक

Jamshedpur: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आहूत आईटीडीए, कल्याण विभाग, पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षात्मक बैठक में लंबित कार्यों, कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू करने पर बल देते हुए कहा कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास एवं कल्याण को सुनिश्चित करना है। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचे और जमीनी स्तर पर ठोस सुधार दिखाई दे।       


पीएम जनमन की समीक्षा में जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित 09 वन धन विकास केन्द्र के माध्यम से जनजातीय समुदायों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयास पर चर्चा की गई। डीपीएम जेएसएलपीएस को सभी वन धन विकास केन्द्र से जुड़े ग्रामीणों-महिलाओं की नियमित काउंसिलिंग, आवश्यक तकनीकी सहयोग एवं प्रशिक्षण हेतु निदेशित किया गया। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत जिले में 23 आंगनबाड़ी निर्माण कार्य की प्रगति, रिक्त सेविका/सहायिका के पदों पर जल्द नियुक्ति के निर्देश दिए गए। 


ग्रामीण आवास में निर्माण कार्य प्रगति
वहीं मल्टी पर्पस सेंटर निर्माण की अद्यतन स्थिति, सड़क निर्माण, हॉस्टल निर्माण, पीएम जनमन(ग्रामीण आवास) में निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। कुल स्वीकृत 1213 आवास में पिछले एक माह में 59 आवास निर्माण कार्य पूर्ण किया गया वहीं अबतक 378 आवास का निर्माण पूरा हुआ है। उपायुक्त ने आवास निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग पर बल देते हुए आवास निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। वहीं जनजातीय बहुल गांवों में पेयजल, विद्युतीकरण कार्य की भी समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया। 

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा में स्वीकृत चार आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में प्रगति, 16 ट्राईबल मल्टीपर्पस मार्केटिंग सेंटर संबंधी प्राप्त प्रस्ताव, पांच विद्यालयों में सौंदर्यीकरण कार्य, पीएम मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मोटरसाइकिल और थ्री व्हीलर बिथ आईस बॉक्स वितरण की स्थिति की समीक्षा कर लंबित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने तथा एकल लाभुक योजनाओं में ससमय लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया । 

आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा में प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण, साइकिल वितरण, सीएमईजीपी, चिकित्सा सहायता, बिरसा आवास, कब्रिस्तान घेराबंदी, सरना / मसना/जाहेरस्थान / हडगड़ी/का संरक्षण एवं विकास योजना, आदिवासी संस्कृति एवं कला केन्द्र / मांझी भवन, मानकी मुण्डा भवन, पराहा भवन, परगना भवन एवं धुमकुड़िया भवन निर्माण तथा वन पट्टा वितरण कार्य की समीक्षा की गई । 

उपायुक्त ने संवेदक को सख्त निर्देश
उपायुक्त ने संवेदक को सख्त निर्देश दिया कि साइकिल फिटिंग के लंबित कार्य को एक महीना से पूर्व पूर्ण करें ताकि शेष छात्रों के बीच जल्द साइकिल का वितरण किया जा सके । प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में दिए गए लक्ष्य 121286 के विरूद्ध 121285 विद्यार्थी तथा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में 23063 के लक्ष्य के विरूद्द 22547 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया गया है। शेष छात्रों को भी जल्द छात्रवृत्ति राशि के भुगतान का निदेश दिया गया ।

बैठक में उपस्थित लोग 
 वित्तीय वर्ष 2024-25 में सीएमईजीपी योजना के तहत 634 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता के अंतर्गत कुल स्वीकृत आवेदन 324 में जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया गया । बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !