Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-15

Jharkhand Police In Action: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

Jharkhand Police In Action: सोमवार को तड़के सुबह लगभग छह बजे हजारीबाग जिले के गीरहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनतीतरी जंगली इलाके में बोकारो और गिरिडीह की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. यह कार्रवाई कोबरा और गिरिडीह-हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई.

मुठभेड़ के बाद चलाए गए तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों ने भाकपा (माओवादी) के एक करोड़ रुपये के इनामी केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सलियों के शव बरामद किए. मारे गए नक्सलियों में सहदेव सोरेन उर्फ अनुज उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश (इनाम राशि एक करोड़ रुपये), विशेष क्षेत्र समिति का सदस्य रघुनाथ हेंब्रम (इनाम राशि पच्चीस लाख रुपये) और बीरसेन गंझू (इनाम राशि दस लाख रुपये) शामिल हैं.

सुरक्षा बलों ने मौके से तीन एके सैंतालीस रायफल भी बरामद की हैं. बताया गया कि जुलाई 2025 तक सहदेव सोरेन पर पच्चीस लाख रुपये का इनाम था, लेकिन उसे माओवादी संगठन की केंद्रीय समिति का सदस्य बनाए जाने के बाद उस पर घोषित इनाम बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया था.

झारखंड को नक्सलमुक्त बनाने के अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई को पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है. वर्तमान में तलाशी अभियान जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !