Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-15

Car Accident : कपाली में तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित हो कर पलटी, जानमाल का नुकसान नहीं

Car Accident : सोमवार की अहले सुबह सरायकेला-खरसावां जिले में कपाली ओपी क्षेत्र के अंतर्गत डोबो रोड पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ़्तार से आ रही कार अनियंत्रित हो कर पलट गई. कार का नंबर JH05U 7624 बताया गया है. वहीं हादसे में किसी की भी हताहत होने खबर नहीं सामने आई है. बताया जा रहा है कि कार में कुछ युवक सवार थे, साथ ही कार के अंदर बियर की खाली बोतले और सिगरेट आदि भी पाया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवकों ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था, लेकिन यह माना जा रहा है कि युवकों के नशे धुत होने की वजह से कार अनियंत्रित हो कर पलट गई. वहीं कार पलटने की सुचना पा कर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.


जीवन है अनमोल, नशे में न चलाएं गाड़ी

अक्सर ये देखा जाता है कि नशे में गाड़ी चलाने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है और जानमाल का भारी नुकसान होता है. ऐसे में कई परिवार बिखर जाते है, लोग अपनों को खो देते है. इसके साथ ही नशे में गाड़ी चलाना अपराध की श्रेणी में आता है. लोग नशे में गाड़ी चलाते समय खुद की जान तो जोखिम में डालते ही है और इसके साथ ही अन्य लोगों की जान साथ भी खिलवाड़ करते है. लोगों को इसके प्रति जागरूक होना और जागरूकता फैलाना जरुरी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !