Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-15

Giridih Breaking News: झारखंड-बिहार सीमा पर शराब माफिया पर पुलिस का शिकंजा, बड़ी मात्रा में स्प्रिट जब्त

Giridih Breaking News: गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हेठनगर में स्थित एक होटल से पुलिस ने अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए लगभग 1040 गैलन यानी करीब 20,000 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया है. यह कार्रवाई पटना मद्य निषेध इकाई, रांची एटीएस और निमियाघाट पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान के तहत रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक की गई. छापेमारी के दौरान मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें होटल मालिक बबलू महतो, मैनेजर मनोज महतो, बरही निवासी सुनील कुमार, नवादा निवासी मिथुन पासवान और नालंदा निवासी योगेंद्र महतो शामिल हैं.


मामले में पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो (JH10AV/2105) और एक कार (JH10AP/3398) को भी जब्त किया है. इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि जुलाई माह में नालंदा जिले के बिना थाना क्षेत्र में पकड़े गए एक कच्चे स्प्रिट से लदे वाहन से जुड़ी है. वाहन चालक की निशानदेही पर ही बिहार की मद्य निषेध इकाई और रांची एटीएस ने निमियाघाट पुलिस के सहयोग से इस होटल में छापा मारा. छापेमारी में थाना प्रभारी सुमन कुमार, एसआई सत्येंद्र कुमार, उमर खान, दयाल महतो सहित निमियाघाट थाना की पूरी टीम शामिल रही. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.


यह कार्रवाई झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है, जिससे राज्य में इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !