Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Jamshedpur Mango Bridge: जमशेदपुर में बीच सड़क पर धू-धू कर जली अपाचे बाइक, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो पुल पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 5 साल पुरानी बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, ये घटना मानगो के मून सिटी निवासी विवेक कुमार की बाइक के साथ हुई है, विवेक अपने किसी काम से साकची की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

चलती बाइक में आग लगने से मची अफरा-तफरी

मंगलवार को दोपहर के समय मानगो पुल पर गाड़ियों का आवागमन सामान्य था, इसी दौरान विवेक कुमार अपनी अपाचे बाइक पर सवार होकर साकची की तरफ जा रहे थे, पुल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर विवेक ने तुरंत बाइक रोक दी, जब तक वह कुछ समझ पाते, बाइक में आग की लपटें उठने लगीं।

आग बुझाने की कोशिश नाकाम

यह देखकर विवेक घबरा गए और आनन-फानन में पास ही लगे एक नल से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक आग पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले चुकी थी, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि विवेक चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए और उनकी आंखों के सामने ही उनकी बाइक जलकर राख हो गई।

पुल पर लगा जाम, पुलिस मौके पर पहुंची

चलती बाइक में आग लगने की इस घटना से मानगो पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लोग अपनी गाड़ियों को रोककर इस घटना को देखने लगे, जिससे पुल पर लंबा जाम लग गया, कई लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन आग की भीषण लपटों के कारण कोई भी बाइक के पास नहीं जा पाया

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, पुलिस ने तुरंत पुल पर यातायात को नियंत्रित करने का काम शुरू किया ताकि जाम को हटाया जा सके हालांकि, जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी।

आग लगने का कारण अज्ञात

दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी, आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, बाइक में शॉर्ट सर्किट हुआ था या कोई अन्य वजह, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, विवेक कुमार के लिए यह घटना एक बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी 5 साल पुरानी बाइक पूरी तरह नष्ट हो गई है।

शहर के लोगों के लिए एक सबक

यह घटना शहर के लोगों के लिए एक सबक है कि वाहनों का नियमित रखरखाव कितना ज़रूरी है, ऐसी घटनाएं अक्सर शॉर्ट सर्किट या ईंधन लीकेज के कारण होती हैं, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है, विवेक कुमार के साथ हुई इस घटना ने एक बार फिर वाहनों की सुरक्षा पर ध्यान देने की ज़रूरत को उजागर किया है, इस लिए नियमित रूप से अपने वाहन का सही समय पर सर्विसिंग करवाते रहे और ऐसी घटना होने से बचाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !