Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Adityapur Human Trafficking : आदित्यपुर में मानव तस्करी का मामला सामने आया पैसों के लेन-देन का विवाद, पुलिस की जांच जारी

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक कथित  मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आया था, जो अब पुलिसिया जांच के बाद पैसों के लेन-देन के विवाद के रूप में सामने आ रहा हैं। लड़की और उसके पति का आरोप है कि शादी के नाम पर उनसे ₹1.20 लाख रुपये लिए गए थे।

मामला मानव तस्करी का नहीं 

आरोपित महिला पदमा तांती और युवक राम नायडू का कहना है कि यह मामला मानव तस्करी का नहीं, बल्कि पैसों के विवाद को लेकर है। पदमा तांती ने कहा, सीता लोहार ने अपनी मर्जी से राजस्थान के मुकुट नामक व्यक्ति से शादी की थी जिसके बाद उसने एक वीडियो में यह कहा था कि वह खुश है और एक-दो साल के बाद वह मायके लौट आएगी।

पदमा तांती का दावा है कि वह सीता को राजस्थान छोड़ने के लिए गए थे और वहां सीता के पति ने उसे ₹20,000 दिए थे जिसे मायके वालों तक पहुंचाना था, लेकिन वह रकम खर्च हो गई। उनका कहना है कि उन्होंने थाना परिसर में ही पूरे पैसे लौटा दिए थे।

लड़की के परिजनों का आरोप

वहीं, लड़की के परिजनों का आरोप है कि कुल ₹1.20 लाख रुपये लिए गए थे। राम नायडू का कहना है कि शादी में सीता के पति मुकुट की ओर से पार्टी आयोजन पर ₹1 लाख खर्च हुए थे। अब लड़की के पति और परिजनों ने राम की स्कूटी जब्त कर ली है और कहा है कि जब तक ₹1 लाख रुपये वापस नहीं किए जाते, स्कूटी नहीं लौटाई जाएगी।

पुलिस का कहना मामला मानव तस्करी का नहीं! 

सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने बताया है कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा नहीं है, बल्कि शादी और पैसे लेनदेन को लेकर विवाद है जिस पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

आम जनता के लिए संदेश 

शादी और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद को बढ़ाकर मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध का रूप देना समाज में भ्रम और अनावश्यक तनाव पैदा करता है। ऐसे मामलों में लोगों को अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय पुलिस जांच पर विश्वास करें और किसी भी तरह की आर्थिक लेन-देन की पारदर्शी और वैधानिक प्रक्रिया अपनाएं, ताकि विवाद और कानूनी परेशानियों से बचा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !