Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Jolly LLB3: जॉली एलएलबी 3 जल्दी ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज, किसानों के संघर्ष की दिखेगी कहानी,जाने क्या है रिलीज डेट

अक्षय कुमार की हिट फिल्मों में से एक जॉली एलएलबी का अब नया किस्त जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। जहां जॉली एलएलबी 3 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।आपको बताए इस सीजन में कोर्ट रूम का ड्रामा और कॉमेडी देखने को मिलेगा। खरबों के अनुसार इस किस्त में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों जॉली के किरदार में साथ नजर आएंगे।

जाने क्या है फिल्म की कहानी

बात करे जॉली एलएलबी 3 के कहानी की तो इसमें किसानों का संघर्ष देखने को मिलेगी,इसके अलावा एक शक्तिशाली व्यक्ति किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश करता है। दोनों जॉली एक ही मामले में एक-दूसरे का सामना करते है  खजहां एक जॉली किसानों के हक के लिए लड़ता है और दूसरा जॉली पैसों के लालच में गलत का साथ देता है। 

फिल्म के लीड एक्टर्स और डायरेक्टर 

फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव, और हुमा कुरैशी मैंने लीड रोल करते हुए नजर आयेंगे।उनके अलावा सौरभ शुक्ला जज सुंदरलाल त्रिपाठी का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे।वही इस फिल्म को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है ,साथ ही आपको बताए कि इन्होंने ही पिछली दोनों फिल्मों को भी डायरेक्ट किया था।


फिल्म की रिलीज़ डेट 

अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी 3 आगामी 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।बता दे फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ हो चुका है,जिससे फैंस ने खूब प्यार दिया है ।ऐसे में अब बस फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !