Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Saraikela Road Safety: सरायकेला पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, 15 दिनों में 2172 वाहनों पर ₹22.81 लाख का जुर्माना, यातायात नियमों के पालन की अपील

Saraikela: सरायकेला पुलिस अधीक्षक ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम के लिए पूरे जिले में एक माह का सड़क सुरक्षा विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिसमें 1 सितंबर से सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की हैं। 1 सितंबर 2025 से 15 सितंबर 2025 तक कुल 2172 वाहनों से यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22,81,450 रुपये का चलान काटा गया। 

अभियान के दौरान काटे गए चालान 

इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 616 मामलों में 6,16,000 रुपये, बिना बीमा वाहन चलाने पर 101 मामलों में 2,02,000 रुपये, बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 2,95,000 रुपये, दोपहिया पर ट्रिपल राइड करने पर 24 मामलों में 24,000 रुपये, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 59 मामलों में 4,53,000 रुपये और मोबाइल से बात करते वाहन चलाने पर 57 मामलों में 57,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सरायकेला पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

आम जनता के लिए संदेश 

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध लाइसेंस और बीमा न केवल कानूनी आवश्यकता है बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !