Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-16

Adityapur Police Action: आदित्यपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गम्हरिया से लापता तीन बच्चे लगभग 7 घंटे के भीतर रांची स्टेशन से सुरक्षित बरामद

Adityapur: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया में स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल से तीन बच्चे अचानक लापता हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद आदित्यपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 6 से 7 घंटे के भीतर बच्चों को बरामद कर लिया।

बच्चों की गायब होने की वजह 

पुलिस ने बताया कि बच्चों ने बाहर घूमने जाने की योजना बनाई थी जिसके बाद बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटे। बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की और इसी दौरान बच्चों को रांची स्टेशन से  बरामद किया, जहां पर बच्चे ट्रेन से पहुंचे थे। बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा है कि पुलिस की तत्परता और मेहनत के कारण ही बच्चों को सुरक्षित बरामद किया जा सका।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

पुलिस ने भी बच्चों की सुरक्षा और उनके परिजनों की चिंता को ध्यान में रखते हुए इस मामले में तेजी से कार्रवाई की। बच्चों के परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया है और कहा है कि वे पुलिस की इस कार्रवाई से बहुत खुश हैं।

आम जनता को संदेश 

बच्चों की सुरक्षा हर माता पिता की पहली जिम्मेदारी होती है। और इस दिशा में थोड़ी सी भी लापरवाही चिंता का कारण बन सकती है। माता पिता को अपने बच्चे के ऊपर नियमित रूप से नजर रखना चाहिए और बच्चे को बाहर जाने से पहले वह अपने। मात पिता को बता के जाए यह आदत डालना चाहिए। साथ ही यह वो समझाए कि बिना बताए घर से या स्कूल से कही बाहर बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !