Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-18

National News: IPhone 17 के नाम पर चल रहा फ्रॉड, ठग खाली कर रहें लोगों के बैंक अकाउंट

National News: देशभर में इन दिनों त्यौहार का मौसम शुरू होने जा रहा है. इसके साथ ही ई कॉमर्स पर त्योहारों को लेकर भारी डिस्काउंट और अन्य तरह के ऑफर ग्राहकों को लुभाने के लिए चल रहे. वहीं IPhone 17 सीरिज की भी प्री बुकिंग चल रही है. प्री बुकिंग शुरू होते है साइबर अपराधी भी एक्टिव हो गए हैं. बता दें कि एक साइबर सिक्योरिटी फर्म के अनुसार दुनियाभर में उत्सुक ग्राहकों को साइबर ठग अपना निशाना बना रहे हैं. IPhone लवर्स हमेशा ही इसके नए सीरिज की लॉन्चिंग को लेकर उत्साहित रहते हैं और जल्द से जल्द इसे खरीदने के लिए प्री बुकिंग का सहारा लेते है. ऑनलाइन ठगी करने वाले व्यक्ति की वित्तीय जानकारी चुराने के लिए नकली वेबसाईट, फर्जी लॉटरी का ऑफर देकर खरीदारी के लिए लालच देते हैं.

साइबर ठग लोगों से ठगी करने के लिए असली वेबसाइट की तरह दिखने वाली नकली वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं. बता दें कि इस तरह के नकली वेबसाइट iPhone 17 के लिए जल्दी प्री-ऑर्डर का वादा करके ग्राहकों को लुभाती हैं. इसके साथ ही ये वेबसाइट्स दावा करती हैं कि डिवाइस जल्दी बिक रही है. इसके बाद जब ग्राहक डिवाइस खरीदने की कोशिश करते हैं तो उनके बैंक कार्ड की जानकारी मांगी जाती है, ठग इस जानकारी को चुरा लेते हैं.

फ्री आईफोन का लालच पड़ सकता है भारी

साइबर ठग ग्राहकों को फेक लॉटरी और फ्री आईफोन जीतने का लालच दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार ग्राहकों को ठग एक सर्वे पूरा करने लिए कहते है और ई मेल एड्रेस, फोन नंबर और डिलीवरी शुल्क का भुगतान करने के लिए भी कहते है. वहीं नकली वेबसाइट पर नकली फीडबैक सेक्शन में कथित विजेताओं को दिखाया जाता है.

ऑनलाइन फ्रॉड से ऐसे बचे 

एपल की ऑफिशियल वेबसाइट से ही खरीदारी करें. इसके साथ ही खरीदारी से पहले यूआरएल को चेक करें. वहीं यूआरएल में स्पेलिंग मिस्टेक को नजरअंदाज न करें. इसके अलावा आप ऑथोराइज्ड डीलर या रिटेलर से ही खरीदारी करें.

सोशल मिडिया या ई मेल अथवा टेक्स्ट मैसेज पर लुभावना ऑफ़र दिखे तो लालच में न आएं. किसी भी अंजान लिंक पर बिना सोचे समझे क्लिक न करें. ऐसा करने से आपका बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है.

हर दिन करोड़ो रुपए की हो रही ठगी

साल 2024 में पूरी दुनिया में 498 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी हुई. इसका मतलब, हर सेकेंड 1.63 करोड़ रुपए की ठगी हुई. 2023 में भारत में 9.2 लाख से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें सामने आईं, जिसमें 6 हजार करोड़ रुपए की ठगी की गई. वहीं गृह मंत्रालय की रिपोर्ट पर नजर डाले तो साइबर ठगी 6 साल में 42 गुना बढ़ गई है. बताते चलें कि 2025 में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने 1.2 लाख करोड़ से ज्यादा की ठगी की आशंका जताई है, जो पुरे बिहार के बजट के 50 प्रतिशत के बराबर है. 

लोगों का सतर्क रहना जरुरी

ऑनलाइन साइबर ठगी को लेकर लोगों को अब और ज्यादा सतर्क रहना होगा. लालच में लोग अपनी जमापूंजी गंवा देते है. अंजान नंबर, मैसेज और अंजान लिंक पर क्लिक करने से लोगों को बचना चाहिए, नहीं तो ठगी करने के लिए ठग एक भी मौका नहीं छोड़ते है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !