Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-18

Saraikela Police Success: सरायकेला पुलिस की बड़ी सफलता, 109 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन किए बरामद, लगभग 22 लाख के उपकरण वास्तविक मालिकों को सौंपा गया

Saraikela: सरायकेला- खरसावां पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया जिसके दौरान कुल 109 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए और फिर उसके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। इस अभियान को सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया था. अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 22 लाख रुपये बताया जा रहा है.

एसपी ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए  शिकायतों के आधार पर और सीईआईआर पोर्टल (CEIR Portal) से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से यह कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान बरामद किए मोबाइल फोन को सरायकेला के  टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने व्यक्तिगत रूप से उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया. 

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो जाए तो नजदीकी थाना और सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत जानकारी अपलोड करें.पुलिस ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बेहद आसान है और उसके जरिए मोबाइल की ट्रैकिंग व बरामदगी में मदद मिलती है.

गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज करना बेहद उपयोगी है, क्योंकि इससे पुलिस को फोन ट्रैक करने में मदद मिलती है। आमजन को मोबाइल खोने या चोरी होने पर घबराने के बजाय नजदीकी थाना और सीईआईआर पोर्टल पर सूचना दे, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके और मोबाइल वापस मिल सके। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !