Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज, पांच दिन तक येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग ने रांची और रामगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि शुक्रवार को इन जिलों में गरज के साथ वज्रपात और तेज बारिश हो सकती है. साथ ही, कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

अगले पांच दिनों तक येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे राज्य में 22 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान झारखंड के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, वहीं कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा.

पिछले 24 घंटे में बारिश का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य स्थिति में रहा. कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई. पलामू प्रमंडल के उंटारी रोड में सबसे ज्यादा 85.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !