Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Dhanbad News: रेल टेका डहर छेका को लेकर ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, आजसू ने दिया पूर्ण समर्थन

Dhanbad:धनबाद में कुड़मी समाज को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 20 सितंबर को होने वाले रेल टेका, डहर छेका कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है। इसी मुद्दे पर धनबाद के एक निजी होटल में आजसू पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

अधिकार की लड़ाई

प्रेस वार्ता में आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि कुड़मी समाज अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 सितंबर को कुड़मी समाज रेलवे स्टेशनों पर रेल रोककर अपनी आवाज बुलंद करेगा। इसका असर झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा।

समर्थन देने की अपील

जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि इस आंदोलन की लड़ाई किसी अन्य समाज से नहीं है, बल्कि यह केवल अपने अधिकार को पाने की लड़ाई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील भी की।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !