Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Chandil Dam Breaking News: चांडिल डैम की नहर में छेद, घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ नाराजगी

Chandil Dam Breaking News: चांडिल डैम की नहर में छेद होने से पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और आसपास के कई घरों में घुस गया. इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. पानी की तेज धारा से न केवल कई घर प्रभावित हुए हैं, बल्कि खेतों की आड़ी भी धंस गई है.

पूर्व मुखिया नरसिंह सरदार ने इस घटना के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराया है. उनका आरोप है कि पुराने क्लवर्ट को नहीं हटाने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई. वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है.

ग्रामीणों का आरोप है कि चांडिल डैम की देखरेख में अरबों रुपये खर्च किए जाते हैं, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं विभाग की लापरवाही को उजागर करती हैं. वहीं जिला प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पूरी घटना के दौरान प्रशासन केवल दर्शक बना रहा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !