Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Jamshedpur Singhbhum Chamber: सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात, शहर की विधि व्यवस्था, छिनतई की घटना पर विस्तृत चर्चा

Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में जमशेदपुर के सिटी एस.पी. कुमार शिवाशीष, भा.पु.से. से उनके कार्यालय में मुलाकात की और शहर की विधि व्यवस्था के साथ सोनारी वर्द्धमान ज्वेलर्स में हुई लूटकांड तथा बिष्टुपुर में व्यवसायी साकेत अग्रवाल से 30 लाख रूपये की छिनतई की घटना पर विस्तृत चर्चा की। 
 
विजय आनंद मूनका ने सिटी एस.पी. कुमार शिवाशीष, भा.पु.से. से कहा

इस दौरान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने सिटी एस.पी. कुमार शिवाशीष, भा.पु.से. से कहा शहर मेें चेन स्नेचिंग, चोरी, छिनतई, लूट जैसी घटनायें बढ़ रही है। जिससे व्यवसायी वर्ग के साथ ही आम नागरिक भी असुरक्षा की भावना महसूस करने लगी है। पुलिस महकमे को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पर्व त्योहार का समय नजदीक है तो ऐसे में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद होनी चाहिये।    

अध्यक्ष ने सीटी एसपी से सोनारी के चहल-पहल वाले इलाके में हुये वर्द्धमान ज्वेलर्स में दुकान के मालिक को गंभीर अवस्था में घायल कर दिया था ऐसे गई, मुद्दे जैसे लूटकांड का मुद्दा उठाया और लूटे गये जवेलरी की बरामदगी का मुद्दा उठाया। वहीं दूसरी ओर बिष्टुपुर जैसे पॉश ईलाके में व्यवसायी साकेत अग्रवाल से हुए 30 लाख रूपये की दिनदहाड़े छिनतई पर भी बात करते हुये पुलिस के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी तथा ग्यारह लाख रूपये की बरामदगी पर उन्हें बधाई दी तथा बाकी बचे उन्नीस लाख रूपये की जल्द बरामदगी का मुद्दा उठाया।  

चैम्बर ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिये व्यवसायियों से भी आग्रह किया कि वे भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से सावधानी बरतें। अपने प्रतिष्ठानों अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरा लगवायें और ज्यादा नकद ट्रांजैक्शन करने से बचें।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना 

सिटी आरक्षी अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना एवं इन मुद्दों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जानकारी दी तथा शहर की विधि व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने का आश्वासन दिया।  

मौके पर उपस्थित रहे

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के साथ ही मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा, हर्ष बाकरेवाल, साकेत आगीवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !