Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Jamshedpur Police In Action: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, मो. साहिल उर्फ राजा 12 बोर कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गोलमुरी थाना क्षेत्र से सक्रिय अपराधी मो. साहिल उर्फ राजा (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। साहिल के ऊपर आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कई हॉफ मर्डर के मामले शामिल हैं।


पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में टेल्को एवं गोलमुरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलमुरी गड्ढा स्कूल के पास छापामारी की। छापामारी के दौरान साहिल को मौके पर ही पकड़ लिया गया।


पकड़े जाने के बाद उसकी निशानदेही पर बारीनगर स्थित उसके किराये के मकान से एक 12 बोर का देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए टेल्को थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और आज 19 सितंबर 2025 को जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मो. साहिल उर्फ राजा पर कुल 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 6 से 7 मामले हॉफ मर्डर से संबंधित हैं। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !