Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Ranchi East Tech Symposium 2025: मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, परमाणु बनाना हो तो यूरेनियम भी हमारे राज्य में है, जानिए पूरी खबर

Ranchi: रांची में खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित East Tech Symposium - 2025 (Defence Expo) के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ाने और देश की रक्षा शक्ति को मजबूत करने के लिए यह ऐतिहासिक पहल की गई है। उन्होंने दावा किया कि डिफेंस सेक्टर में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश कच्चे माल झारखंड में उपलब्ध हैं। यहां तक कि परमाणु ऊर्जा निर्माण के लिए जरूरी यूरेनियम भी राज्य में मौजूद है।

उद्योग बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं। उद्योग बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन कई बार नीतियों की वजह से कई चीजें प्रभावित हो जाती हैं। यह नई पहल सरकार के पूर्ण सहयोग से आगे बढ़ेगी।

इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन का जिक्र करते हुए कहा

उन्होंने भारत हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) का भी जिक्र करते हुए कहा कि देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल HEC ने सैटेलाइट और परमाणु क्षेत्र के लिए भी कंपोनेंट तैयार किए हैं। बावजूद इसके आज यह उद्योग हाशिए पर है। उन्होंने अफसोस जताया कि इतने बड़े उद्योग को डूबते देखना पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने आगे कहा

 मुख्यमंत्री सोरेन ने आगे कहा कि राज्य में छोटे, मझोले और बड़े उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं और कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं, जो देश के लिए मील का पत्थर साबित हुई हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नए उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रहेंगे और झारखंड इस क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !