Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Jamshedpur Breaking: डोबो पुल से युवक ने लगाई छलांग, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के डोबो पुल से एक युवक ने अचानक छलांग लगाकर सनसनी फैला दी. युवक की पहचान सूरज गोराई के रूप में हुई है, जो आरएसबी कंपनी में कार्यरत था. वह श्यामनगर गम्हरिया का निवासी था और उसके पिता का नाम शंकर गोराई बताया जा रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल से छलांग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि डोबो पुल से आत्मघाती छलांग लगाने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई लोग इस पुल से छलांग लगाकर अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसे मामलों को देखते हुए प्रशासन ने पूर्व में घोषणा की थी कि पुल पर ऊंची जाली लगाई जाएगी, हालांकि अब तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और युवक के इस कदम के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है.

बीती रात से डोबो पूल पर खड़ी है युवक की बुलेट



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की बुलेट JH 05 EB 6790 बीती रात से डोबो पुल पर खड़ी है. घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !