Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Adityapur Breaking: अपराध की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, दो हथियार बरामद

Adityapur Breaking: सरायकेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बनाते समय पांच युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आदित्यपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि रामबढ़िया बस्ती के पास कुछ युवक किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं. सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया और मौके से पांचों को धर दबोचा गया.


गिरफ्तार आरोपियों में करण कुमार सिंह, टुनु लोहार, करण राय, अंगद कुमार और गोपाल दास उर्फ चौड़ा शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, एक राइफल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. जांच में यह भी सामने आया कि सभी का आपराधिक इतिहास रहा है और ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.


त्यौहार को लेकर एक्शन में झारखंड पुलिस 

बता दें कि आगामी दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है. सूबे की पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अपने सारे पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी है, ताकि राज्य में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराया जा सकें. 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !