Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Saraikela DC Meeting: सरायकेला में सड़क सुरक्षा व दुर्गा पूजा तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में अहम बैठक, विशेष वाहन जांच और यातायात प्रबंधन के दिए गए सख्त निर्देश

Saraikela: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और दुर्गा पूजा को लेकर आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 सरायकेला में विशेष वाहन जांच 

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया जाए ताकि लोग हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें और ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग से बचें। इसके अलावा, मुख्य सड़कों की जर्जर स्थिति को दुर्गा पूजा से पूर्व दुरुस्त करने और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया।


वाहन पार्किंग की सुदृढ़ व्यवस्था की गई

आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर भी चर्चा की गई और उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पूजा पंडालों और मुख्य मार्गों के निकट वाहन पार्किंग की सुदृढ़ व्यवस्था की जाए और श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

सड़कों की मरम्मती को शीघ्र दुरुस्त करने का दिया निर्देश

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बड़े साइनेज बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट लगाए जाएं। साथ ही, सड़कों की मरम्मती कार्य और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !