Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-22

Jamshedpur Lakshya Foundation: महालया पर लक्ष्य फाउंडेशन ने सालबनी गांव के दिव्यांग व्यक्ति को ट्राइसाइकिल भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास, कहा - खुशियाँ बांटने से ही पर्व का बढ़ता महत्व

Jamshedpur: जमशेदपुर युवाओं की सामाजिक संस्था लक्ष्य फाउंडेशन ने आज महालया के शुभ अवसर पर जमशेदपुर शहर से 30  किलोमीटर दूर सुदूर गांव सालबनी में जाकर अपनी जिंदगी से संघर्ष कर रहे शिबू गिरी जो कि एक दिव्यांग 24 वर्ष का लड़का है. जब इसकी सूचना लक्ष्य फाउंडेशन के सदस्यों को मिली की  शिबू गिरी चलने फिरने में असमर्थ है। 


लक्ष्य फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि उन्हें ट्राइसाइकिल मां दुर्गा के आगमन के दिन प्रदान करेंगे। जिससे उनको अपनी निजी जिंदगी में कार्य करने में सुविधा होगी। एवं आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। शिबू गिरी ने कहा उनको अभी अपने निजी जीवन के कार्य में बहुत सुविधा मिलेगी।

 फाउंडेशन के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता ने कहा दिव्यांगजन समाज का अहम हिस्सा है। उनकी सुविधा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही मां दुर्गा के आगमन के साथ उन्होंने कहा कि पर्व त्योहारों में दूसरों के साथ खुशियाँ बाँटने से ही बढ़ती हैं। 



कार्यक्रम में उपस्थित संस्थापक विश्वनाथ दत्ता, सहसंस्थापक शिबू नंदी, रितेश सिन्हा, राहुल सिन्हा, तृषा दास,कमल घोष, मनोजित सिन्हा, अंकित शर्मा, राहुल रंजन,इंद्रनील दास,आरती कुमारी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !