Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Saraikela News: सरायकेला के कुचाई में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, 270 किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता की मिली ट्रेनिंग

Saraikela: कुचाई में एक वर्षीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 270 किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उद्यमिता विकास और खाद्य प्रसंस्करण की ट्रेनिंग दी गई। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रगति ही मानव जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य है और इस तरह के कार्यक्रम से समाज और राष्ट्र दोनों को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि जनजातीय कौशल विकास परियोजना का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाकर सामाजिक और आर्थिक रूप से समृद्ध करना है।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और प्रशिक्षण प्राप्त किसानों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर आदित्यपुर के निवर्तमान डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, बीडीओ साधु चरण देवगाम और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !