Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Ranchi News: रांची में प्रेशर हॉर्न, काले शीशे और साइलेंसर रहित वाहनों पर सख्त कार्रवाई

Ranchi News: राजधानी रांची में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, राँची और पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, राँची के निर्देशानुसार आज शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और ट्रैफिक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की गई. सभी यातायात थाना प्रभारी एवं पोस्ट प्रभारी ने मोटरयान अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकार के नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की.


पुलिस के अनुसार, प्रेशर हॉर्न का अवैध प्रयोग करने वाले 7 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई. काले शीशे लगे वाहनों पर 34 मामलों में कार्रवाई की गई, वहीं फ्लैग या सूचक बोर्ड लगाए गए वाहनों के खिलाफ 2 मामलों में नोटिस जारी किया गया.


साइलेंसर रहित वाहनों पर भी 2 कार्रवाई की गई, जबकि नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े 189 वाहनों के खिलाफ भी चालान किया गया. रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वाले 6 चालकों को पकड़ा गया. इसके अलावा, तीन सवारी में वाहन चलाने वालों पर 13 और अवैध स्टीकर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ 8 मामलों में कार्रवाई की गई.


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि प्रेशर हॉर्न, काले शीशे, फ्लैग या सूचक बोर्ड और साइलेंसर रहित वाहनों का उपयोग न करें. साथ ही कहा गया कि ये नियम सभी की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं और इसका उल्लंघन गंभीर परिणाम ला सकता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !