Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Ramgarh News: जे. सी ज्वेलर्स में लूटकांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

Ramgarh News: 7 सितंबर को रामगढ़ थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर जेसी (JC) ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चार अंतरराज्यीय अपराधियों को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है.
रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टा, 22 जिंदा कारतूस, सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की है. पुलिस का कहना है कि यह गैंग लंबे समय से झारखंड और बिहार के कई जिलों में सक्रिय था और पिछले 15 सालों में बैंक और ज्वेलरी दुकानों में डकैतियां डाल चुका है.

गिरफ्तार अपराधियों में रूपेश विश्वकर्मा (गढ़वा), धीरज मिश्रा (बक्सर, बिहार), राहुल यादव (औरंगाबाद) और सौरभ राम (पलामू) शामिल हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन चारों पर पहले से ही दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.

रामगढ़ पुलिस ने बताया कि 7 सितंबर को हुई वारदात में हथियार के बल पर लूट की गई थी. लेकिन तगड़ी छानबीन और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने महज कुछ दिनों में ही इस संगठित गिरोह को पकड़ लिया.

पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि राज्य और बाहर की अन्य वारदातों के कनेक्शन का भी खुलासा किया जा सके.

रामगढ़ की यह कार्रवाई न केवल जिले के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, बल्कि इससे यह भी साबित हुआ है कि झारखंड-बिहार की सीमा पर सक्रिय अपराधी गैंग अब पुलिस के रडार पर हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !