Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Jamshedpur News: सोनारी थाना में शांति समिति ने पूर्व थाना प्रभारी सरजू आनंद को दी विदाई, नवनियुक्त प्रभारी मधुसूदन डे का किया स्वागत

Jamshedpur: सोनारी थाना परिसर में आज 23 सितंबर को शांति समिति के सदस्यों के द्वारा विदाई और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनारी थाना के पूर्व थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद को भावपूर्ण विदाई दी गई और उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान यह बताया गया कि जमशेपुर के जिला प्रशासन की टीम और थाना पुलिस के सहयोग से वर्धमान ज्वेलर्स लूटकांड का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया, जो जमशेदपुर जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।



इसी के साथ सोनारी थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी मधुसूदन डे का अभिनंदन से स्वागत किया गया। बताया गया कि कार्यभार संभालने के बाद से ही उन्होंने अपनी सूझबूझ और विवेक से कई मामलों को सुलझाया है। शांति समिति ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रहेगी।

इस मौके पर शांति समिति के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से बबन शुक्ला, त्रिभुवन यादव, राकेश तिवारी, रवि ठाकुर, बंटी शर्मा, भाई मंजीत सिंह, विनोद रजक, उमेश यादव, संजय पांडे, प्रमोद शर्मा, संतोष जैन, बिट्टू हैदर, मोहम्मद सिकंदर, अजय गुप्ता, विजय वर्धा, अग्रवाल जी, किशोर साहू, संतोष सिंह, नवीन शुक्ला, गोपाल रजक, कविराज, पिंटू यादव, हर्ष नायडू, उषा यादव, सरिता लाल, चमनदीप सिंह, अभिषेक सिंह और दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



शांति समिति के सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि आगामी त्योहारों पर और प्रत्येक पूजा पर्व के अवसर में शांति व्यवस्था बनाए  रखने में शांति समिति अपनी पूरी भूमिका निभायेंगे। 



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !