Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Jamshedpur DC Office: सरयू राय के निर्देश पर JDU का प्रदर्शन, पुलिस चेकिंग बंद करने की मांग, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग

Jamshedpur: जमशेदपुर दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जमशेदपुर में JDU ने हेलमेट चेकिंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, विधायक सरयू राय के निर्देश पर JDU जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त से शहर में ट्रैफिक चेकिंग को तुरंत बंद करने की मांग की है।
JDU नेताओं का कहना

JDU नेताओं का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर में भीड़ काफी बढ़ जाती है, और ऐसे में हेलमेट चेकिंग के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है. उनका आरोप है कि कई अन्य त्यौहारों में पुलिस चेकिंग रोक दी जाती है, लेकिन हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दुर्गा पूजा में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी हो रही है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की

प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों को चेकिंग के बजाय शहर में जाम की समस्या को सुधारने में लगाया जाए, JDU जिला अध्यक्ष ने उपायुक्त को चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने जल्द ही वाहन चेकिंग बंद नहीं की, तो पार्टी इसके खिलाफ एक बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू करेगी, यह मांग शहर के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है, और कई लोग JDU के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !